कांग्रेस ने “लड़की हूँ लड सकती हूँ” नारे का बनाया मजाक, पहली लिस्ट में मात्र 3 महिलाओं को दिया टिकट

कांग्रेस ने “लड़की हूँ लड सकती हूँ” नारे का बनाया मजाक, पहली लिस्ट में मात्र 3 महिलाओं को दिया टिकट

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
देहरादून। कुछ समय पहले दिगज्ज नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उत्तर प्रदेश से एक नारे को बुलंद किया गया था जिसमे कहा गया था कि, “लड़की हूँ लड सकती हूँ” साथ में महिलाओं को 40% टिकट देने की बात कही गई थी।

वहीं इस नारे पर उत्तराखंड की तमाम महिला दावेदारो ने भी खुशी जताई थी, उन्हें भी प्रियंका के इस नारे से उम्मीद जगाई थी, उन्हें लगा था कि, उत्तराखंड में भी 40 नही तो 30 ही सही, महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे।

परंतु इस नारे पर उत्तराखंड कांग्रेस ने पानी फेर दिया और 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में केवल तीन महिलाओं को जगह मिली। अब कई कांग्रेस नेत्रियां अन्य पार्टियों की राह देखने को मजबूर हो गई है।