अपराध: 440 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

440 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थराली थाना पुलिस एवं एसओजी की एक संयुक्त टीम ने ग्वालदम बाजार में अजय कुमार पुत्र रवि कुमार 208/8 साकेत कालोनी हरिमिलाप धर्मशाला थाना गंगनहर जिला हरिद्वार हाल निवासी देवाल की तलाशी ली तो उसके पास से 440 ग्राम चरस बरामद की गई, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थराली थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि, इस टीम में ग्वालदम चौकी प्रभारी देवेंद्र पंत, कांस्टेबल जितेंद्र के अलावा एसओजी के महेंद्र एवं यतेंद्र शामिल थे। बताया कि, थाना क्षेत्र थराली में यह चरस की तीसरी बरामदगी हैं और इस अवैध कारोबार में अब तक 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं।

बताया कि, थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कड़े निर्देशो एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में लगातार अवैध नशें के खिलाफ अभियान जारी है और इसमें थाना पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही हैं।