बड़ी खबर: भाजपा छोड़ पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा छोड़ पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने पुरोला विधानसभा सीट में मजबूत माने जा रहे मालचंद को अपनी ओर कर दिया है। मालचंद भाजपा से विधायक रहे हैं, व वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर हार गए थे।

भाजपा को एक और बड़ा झटका तब लगा जब उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष दीपक बिल्ज्वाण भी जल्द दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि, दीपक बिल्ज्वाण के खिलाफ करोड़ों के घोटाले के आरोप की जांच भी चल रही थी।