उत्तराखंड में जिलाधिकारियों को रासुका लगाने की मिली ताकत। आदेश जारी
उत्तराखंड में आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां पूरे प्रदेश में तीन माह यानी एक अक्टूबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक के लिए लगाने के जिलाधिकारियों को आदेश दिए है।
इसके निर्देश आज अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने जारी किए है। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को एक अक्टूबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक की अवधि के लिए धारा 3 की उपधारा 2 द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करने के लिए सशक्त किया गया।
प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार अब गंभीर है। शासन द्वारा जारी एक आदेश में भी प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई थी।