दुःखद: पति से नाराज विवाहिता ने खाया जहर। अस्पताल पहुंचने तक मौत

विवाहिता ने खाया जहर। अस्पताल पहुंचने तक मौत

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। जानकी नगर कोटद्वार निवासी विकास घिल्डियाल की पत्नी कविता (28 वर्ष) ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतका कविता और पति विकास घिल्डियाल दोनों का दूसरा विवाह हुआ था।

जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि, दोनों का विवाह 6 वर्ष पूर्व हुआ था, देर रात कविता ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे देर रात कोटद्वार बेस हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तहसीलदार विकास अवस्थी की मौजूदगी में महिला उप निरीक्षक दीपा मल्ल ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि, इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी घटना के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है।