बड़ी खबर: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक राजकुमार

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक राजकुमार

कांग्रेस से पुरोला विधायक राजकुमार ने आज भाजपा का दामन थामकर घर वापसी की हैं। यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका हैं।

बता दें कि, 2007 से 12 के बीच राजकुमार भाजपा से ही सहसपुर से विधायक थे। 2012 से 17 के बीच वह पुरोला में बीजेपी में रहे और तैयारी करते रहे, लेकिन 2017 में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इसलिए वह कांग्रेस के टिकट से पुरोला से विधायक बनकर विधानसभा में पहुंच गए।

वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राजकुमार को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान सदस्यता दिलाने वालों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे।