खुशखबरी: प्रदेश में जल्द होगी विभिन्न पदों पर भर्ती। कई विभागों में पद खाली

प्रदेश में जल्द होगी विभिन्न पदों पर भर्ती। कई विभागों में पद खाली

उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी की खबर है। क्योंकि प्रदेश में इस माह हजारों पदों पर भर्ती होने वाली है। आप सरकारी नौकरी की चाह रखते है तो तैयार हो जाए। इस महीने के अंदर प्रदेश के कई विभागों में पूरे आठ हजार पदों पर भर्ती का ऐलान हो चुका है। चुनाव से पहले धामी सरकार युवाओं को सौगात देने जारी है। बताया जा रहा है कि, चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले यानी अगले लगभग छह महीनों के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती पूरी की जाएगी। जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

बता दें कि, प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं। जिसके बाद अब सरकार रिक्त चल रहे एक-तिहाई, लगभग आठ हजार पदों पर अगले एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी।

विद्यालयी शिक्षा- 5499 पद
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- 2918 पद
वन- 2560 पद
ऊर्जा- 2021 पद
चिकित्सा शिक्षा- 1968 पद
पुलिस- 1530 पद
राजस्व- 789 पद
शहरी विकास- 872 पद
उच्च शिक्षा- 698 पद
सिंचाई- 786 पद
पशुपालन- 300 पद
कृषि- 470 पद
ग्राम्य विकास- 474 पद
लोक निर्माण विभाग- 312 पद
पंचायतीराज- 353 पद
उद्यान- 314 पद
खाद्य संरक्षा एवं दवा नियंत्रण- 46 पद
पेयजल- 100 पद
समाज कल्याण- 103 पद
जनजाति कल्याण- 155 पद
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति- 182 पद

इन पदों पर होगी भर्ती

कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, नलकूप मिस्त्री, नलकूप चालक, प्रारूपकार- 2519 पद
नर्सिंग अधिकारी, लैब असिस्टेंट, चिकित्सा अधिकारी, एक्सरे टेक्नीशियन- 4260 पद
पटवारी, लेखपाल, अमीन- 754 पद
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग तीन- 1613 पद
सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक- 635 पद
कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अधिशासी अधिकारी- 791 पद
प्रवक्ता, सहायक अध्यापक, असिस्टेंट प्रोफेसर- 5307 पद
कांस्टेबल, प्लाटून कमांडर -1021 पद
वन आरक्षी, वन दरोगा, वन क्षेत्राधिकारी- 2224 पद

गौरतलब है कि, राज्य के सरकारी विभागों में लगभग 24 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था, जिसमें यह जानकारी सामने आई। अगले कुछ महीनों के दौरान इन सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पिछले साल कोरोना के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई।

इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण भी भर्तियों को लेकर यही स्थिति रही। अब स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्य फोकस युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में भी इसे शामिल किया है। इस कड़ी में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।