प्रेस क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का विधायक चैंपियन व मेयर गौरव गोयल ने किया स्वागत

प्रेस क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का विधायक चैंपियन व मेयर गौरव गोयल ने किया स्वागत

रुड़की। प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजिस्टर्ड) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हर्षित कॉम्प्लैक्स में खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन तथा मेयर गौरव गोयल ने स्वागत किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सभी का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती तथा उनको दी गयी जिम्मेदारी का पूरी लगन से निर्वहन करने की बात कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ख़ानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि, जब से मानव सभ्यता विकसित हुई है तभी से सूचनाओं का महत्व रहा है।

आजादी के संघर्ष में भी पत्रकारों ने अपनी कुर्बानियां देकर जनजागरण के अपने कार्य को जारी रखा। आज के इलैक्ट्रानिक युग में सूचना और समाचार के अनेक संसाधन होने के बावजूद मीडिया का अपना विशेष महत्व बरकरार है।

रूड़की मेयर गौरव गोयल ने कहा कि, मीडिया सरकार और जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। विकास योजनाएं बनाने और उनके क्रियान्वयन में मीडिया की अहम भूमिका होती है। योजनाओं को धरातल पर उतारने में भी मीडिया की अहम भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महासचिव प्रिंस शर्मा, सचिव शादाब कुरैशी, उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, कोषाध्यक्ष असलम अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, जुबेर काजमी, शकील अनवर, हरिओम गिरि, सचिन गोस्वामी, अमजद भारती, देवेन्द्र वर्मा, कृष्ण गोपाल, संदीप चौधरी, सलमान मलिक, डॉ अरशद हुसैन, मोहम्मद नाजिम, डालचंद्रा, इसरार मिर्जा, प्रवेज आलम, डॉ. शकील अहमद, विशाल शर्मा, विशाल यादव, अहमद कादरी, विकास भाटिया, अनिल कश्यप, अमित त्यागी, दिलशाद खान, शाहनजर, राव शहजाद, सूरज वर्मा, सूरज गोयनका आदि पत्रकार मौजूद रहे।