मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी पद पर तीन की तैनाती। आदेश जारी

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी पद पर तीन की तैनाती। आदेश जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जन सम्पर्क बढ़ाने और जनता से मुखातिब होने वाले तीन जिम्मेदार अधिकारियों की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के पद पर तैनाती की है। मुख्यमंत्री के इन तीन जनसंपर्क अधिकारियों में राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत, और सत्याल सिंह शामिल हैं।इन अधिकारियों के लिए सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह अधिकारी अब मुख्यमंत्री के जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभालेंगे। अक्सर यह होता था कि, आमजन की फरियाद मुख्यमंत्री तक पहुंचने से पहले ही फाइलों में दफन रह जाती थी पर अब ऐसा नहीं होगा मुख्यमंत्री के यह तीन जनसंपर्क अधिकारी आमजन की फरियाद को मुख्यमंत्री तक पहुंचने के साथ ही उनका समाधान भी करेंगे।