पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री।

देहरादून। 

पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया ।पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं।पुष्कर सिंह धामी दो बार बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके है।

शनिवार को देहरादून बीजेपी कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है,आज विधायक दल की मीटिंग से पुष्कर सिंह धामी का नाम आगे बढ़ाकर युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया हैं ।

पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अनेक चुनौतियां होंगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव 2022 अब बहुत दूर नहीं रहा एवं उत्तराखंड की नौकरशाही पुष्कर सिंह धामी के समक्ष बड़ी चुनौती रहेगी। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले पुष्कर सिंह धामी को भगत सिंह कोश्यारी जी का करीबी माना जाता है।