बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना के आज 5,654 नए मामले। 122 की मौत

कोरोना के आज 5654 नए मामले। 122 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के कुल 5,654 मामले सामने आए हैं, जबकि 122 मरीजों की मौत हुई है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 55,886 हो गई है। जबकि कुल मरीजों का आंकड़ा 1,86,772 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही 1,24,565 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में अब तक कुल 2,624 मरीजों की मौत हुई है।