कुंभ पुलिस ने बनाई मानव श्रृंखला। दिया मास्क है जरूरी का संदेश, बनाया इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुंभ पुलिस ने बनाई मानव श्रृंखला। दिया मास्क है जरूरी का संदेश, बनाया इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार में कुंभ पुलिस द्वारा निरंतर कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में आज कुंभ पुलिस बलों ने 2 गज की दूरी का पालन करते हुए मानव श्रृंखला की मदद से मास्क की आकृति बनाई। इस मास्क आकृति को बनाने में 5000 से अधिक कुंभ पुलिस की सहायता लगी।

इस दौरान मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि, जैसे हमें पता है कोरोना संक्रमण दुनिया भर में फिर बढ़ रहा है इसी को देखते हुए यह इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। जिससे लोगों तक यह संदेश पहुंचे की कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और इससे बचने के लिए सरकार द्वारा जो गाइडलाइन दी गई है उसका पालन करें।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का कहना है कि, यह कार्य कुंभ पुलिस द्वारा बहुत सराहनीय है। इसकी हम प्रशंसा करते है। साथ ही सारे पुलिस बल को संत समाज का आशीर्वाद है। उन्होंने यह भी कहा इस इंडिया रिकॉर्ड से दुनियाभर पर 2 गज की दूरी और मास्क पहनने का संदेश जाएगा।