एसडीएम के औचक निरीक्षण में चार विभागों से पंद्रह कर्मचारी मिले गायब। मांगा स्पष्टीकरण

एसडीएम के औचक निरीक्षण में चार विभागों से पंद्रह कर्मचारी मिले गायब। मांगा स्पष्टीकरण

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
सतपुली। तहसील सतपुली के अन्तर्गत नगर पंचायत सतपुली में उपजिलाधिकारी द्वारा चार विभागों में औचक निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान विधुत विभाग सतपुली, जल संस्थान सतपुली, पीएमजेएसवाई व नगर पंचायत सतपुली से पन्द्रह कर्मचारी नदारद दिखे जो कि बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित दिखे। जिसमें कुछ कर्मचारी लगभग एक महीने से गायब दिखे और उपस्थिति पंजिका में उनके हस्ताक्षर नहीं मिले।

कर्मचारियों की इस लापरवाही पर उपजिलाधिकारी सन्दीप कुमार ने तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने के लिए आदेश दिया। उपजिलाधिकारी सन्दीप कुमार ने कहा कि, सतपुली में आज चार विभागों में मिले पन्द्रह कर्मचारियों द्वारा तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, यदि इनके द्वारा समुचित स्पष्टीकरण नही दिया जाता तो इनके विरुद्ध कार्यवाही की गयी। साथ ही कहा कि, लापरवाह कर्मचारियों के लिए विभाग अध्यक्ष जिम्मेदार है।