पौड़ी: जिला प्रमुख संगठन की अध्यक्ष बनीं रूचि कैंत्यूरा

जिला प्रमुख संगठन की अध्यक्ष बनीं रूचि कैंत्यूरा

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। पौड़ी जिला प्रमुख संगठन के सदस्यों द्वारा दुगड्डा ब्लॉक की प्रमुख रुचि कैंत्यूरा को सर्वसम्मति से संगठन अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने कहा कि, कोरोना महामारी से समूचा देश जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते उनकी चुनौतियां भी बढ़ गई है। जिले के सभी ब्लॉकों के विकास के लिए सभी ब्लॉक प्रमुखों को मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूचि कैंत्यूरा ने कहा कि, क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुखों ने मिलजुलकर अपने-अपने क्षेत्रों के विकास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रिखणीखाल ब्लॉक प्रमुख मनमोहन देवरानी, जयहरीखाल ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।