Exclusive: कोरोना के बढ़ते आंकड़े नहीं ले रहे थमने का नाम। आज फिर 25 पॉजिटिव। कुल आंकड़ा 1380

कोरोना के बढ़ते आंकड़े नहीं ले रहे थमने का नाम। आज फिर 25 पॉजिटिव। कुल आंकड़ा 1380

देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के 25 मामले सामने आए है। जिनके मिलने से ही अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1380 हो गया हैं। जबकि अभी तक 663 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 697 हो गयी है।

आज बागेश्वर से 2 लोगों में संक्रमण पाया गया है। चमोली से एक चंपावत से 2 और देहरादून से एक व्यक्ति में संक्रमण पाया गया हैं। आज फिर हरिद्वार से आठ मामले सामने आए है। इसके अलावा नैनिताल से एक पौड़ी गढ़वाल से 04 रुद्रप्रयाग से 02 और टिहरी गढ़वाल से 04 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आयी है।