Exclusive: झाड़ियों में पड़ा मिला शव, गला घोट कर हत्या आशंका

झाड़ियों में पड़ा मिला शव, गला घोट कर हत्या आशंका

– लॉकडाउन के दौरान हुई संदिग्ध हत्या से गांव में सनसनी परिवार स्तब्ध
– पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से की पूछताछ पंचनामा की कार्रवाई शुरू

रिपोर्ट- अमर सिंह कश्यप
विकासनगर। दिनाँक- 14/05/20 को ग्राम प्रधान शेरपुर द्वारा थाना सहसपुर को सूचना दी गई कि, शेरपुर क्षेत्र में पावर ग्रिड के पास झाडियों में गावं के ही एक व्यक्ति का शव पडा है। उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौक पर मृतक व्यक्ति की पहचान फूल चंद पुत्र दर्शन सिहं, निवासी- शेरपुर, थाना सहसपुर, उम्र- 40 वर्ष, के रूप में हुई। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मौके पर मृतक व्यक्ति के गले पर कपडा लिपटा था तथा जीभ बाहर आयी हुई थी।

प्रथम दृष्टया मृतक का गला घोंटकर हत्या किया जाना तथा शव को झाडियों में फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि, मृतक मजदूरी करता था तथा कल रात 10 बजे के बाद से घर नहीं आया था। परिजनों द्वारा मृतक की तलाश करने पर आज प्रात: उसका शव उक्त स्थान से बरामद हुआ। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ममता देवी तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

संवाददाता को फूलचंद की पुत्री शोभा ने पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि, पापा रात 10 बजे तक खाना खाने के बाद सो गए थे उसके बाद अचानक उठे और बाहर गए फिर वापस नहीं आए सुबह इस हालात में उनका पता चला बाकी हमारा कोई दुश्मन नहीं है। हमारे किसी से रंजिश भी नहीं थी सभावाला चौकी की पुलिस अभी पड़ताल कर रही है, अभी पंचनामा कर कार्यवाही की जा रही है। एएसपी प्रभारी थानाध्यक्ष सहसपुर विशाखा अशोक ने बताया कि, अभी पुलिस की पड़ताल तथा पूछताछ जारी है। कोई भी तथ्य का खुलासा जांच के बाद किया जाएगा।