बड़ी खबर: भारत में पूर्णतः लॉकडाउन

Lockdown

भारत में पूर्णतः लॉकडाउन

देहरादून। कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह आदेश किया है कि, आज रात 12 बजे यानी 25 मार्च 2020 से भारत देश में पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा। प्रधानमंत्री ने जनता से यह आग्रह किया है कि, सभी लोग 21 दिन तक अपने घरों में रहेंगे। पीएम ने देश के हर राज्य में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। इस आदेश का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि देश के लोगों की जिंदगी को बचाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

घर के दरवाजे पर लक्ष्मण रेखा खींच ले और अपने को घरों में कैद कर लें। जो कोई भी जहाँ है वहीं रहे। क्योंकि एक व्यक्ति सैकड़ों लोगों को संक्रमित कर सकता है। यह समय संकल्प को मजबूत करने का है। यह देश के लिए धैर्य और अनुशासन की घड़ी है। यह समय संयम बरतने का है। पीएम ने देश के हर व्यक्ति से 21 दिन तक घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा ऐसा करके ही हम लोग कोरोना जैसी महामारी को दूर कर सकते है। अन्य देशों ने भी सरकारी आदेश का पालन किया जिसके कारण उन देशों को कोरोना जैसी महामारी ने निजात मिली है।