कांग्रेस ने बनाया देश को आत्मनिर्भर

कांग्रेस ने बनाया देश को आत्मनिर्भर

– किसान जनजागरण अभियान की हो चुकी शुरूआत
– देश व प्रदश की भाजपा सरकार किसान गरीब विरोधी है

कौशाम्बी। पार्टी कार्यालय में पत्रकारो से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश काग्रेंस पार्टी के सचिव और कौशाम्बी जिला प्रभारी विवेकानन्द पाठक ने कहा कि, भाजपा सरकार किसान गरीब विरोधी है। जबकि काग्रेंस के शासनकाल में किसानो की खुशहाली के लिए काग्रेंस सरकार ने बहुत से कार्यक्रम किये थे, और भाजपा सरकार में किसानो की दुर्दशा को लेकर काग्रेंस किसान जन जागरण अभियान की शुरूआत 6 फरवरी से कर चुकी है। कई चरण में किसानो के आन्दोलन को सफल कर किसानो की समस्याओ को दूर किया जायेगा।

उन्होने कहा कि, ब्लाक स्तर पर काग्रेंस सदस्यो का ग्रुप बनाया जायेगा और ग्रुप के सदस्य गांव-गांव जायेगें और काग्रेंस के प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 किसान से मिलेगें और उनकी समस्याओ का फार्म भरवायेंगें। उसके बाद प्रत्येक ब्लाक में प्रतिदिन दो नुक्कड सभा का आयेजन कर किसानो की समस्याओ से भाजपा सरकार को अवगत कराया जायेगा।

फिर क्षेत्रीय विधायक को किसानो के साथ मिलकर समस्याओ का ज्ञापन सौपेगें। यदि फिर भी समस्या का समाधान नही हुआ तो सांसद का घेराव कर ज्ञापन सौपेगें। उसके बाद 3 मार्च को तहसील घेराव के बाद 6 मार्च को हजारो किसान जिलाधिकारी का घेराव कर अपनी मांग रखेगें। उन्होने कहा कि, उत्तर प्रदेश का किसान 17 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार का घेराव कर अपनी आवाज बुलन्द करेगी।

प्रियंका गांधी के निर्देश के बाद 6 फरवरी को शुरू हुयी किसानो की यह लडाई लगातार 40 दिनो तक चलती रहेगी। इस मौके पर काग्रेंस के पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल, जिलाध्यक्ष अरूण विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, किसान काग्रेंस जिलाध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, डिस्ट्रिक कोआरर्डिनेटर आशीश पाण्डेय, निधी मिश्रा, देवेश श्रीवास्तव, एडवोकेट शाहिद, सिद्दीकी मिसबाहुलएन, फैसल अली, तमजीद अहमद, जुग्गन नैयर, रिजवी वेद पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहें।