भगवा रक्षा दल के प्रदेश महामंत्री बने डॉ बिड़ला

भगवा रक्षा दल के प्रदेश महामंत्री बने डॉ बिड़ला

 

देहरादून। दिनांक- 19 जनवरी 2020 को भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा (रींगस) व उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना शर्मा के आह्वान पर उत्तराखंड अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने प्रदेश महामंत्री के पद पर डॉ मुकुल बिड़ला को नियुक्त किया। इस शुभ अवसर पर भगवा रक्षा दल के भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही बता दें कि, इस कार्यक्रम में वीर सावरकर संगठन छोड़कर कुछ लोग भगवा रक्षा दल के सदस्य बने। जहां नव निर्वाचित कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि, भगवा रक्षा दल सबके हित की बात करता है। हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई के भाईचारे की बात करता है। समस्त बिरादरी के लिए एक लंबे समय से काम कर रहा है। बहुत जल्द हम सभी लोग मिलकर संगठन के प्रति पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रींगस के हाथों को मजबूत करेंगें।

इसी अवसर पर अध्यक्ष दीक्षित ने कई कार्यकर्ताओं को भगवा रक्षा दल की सदस्यता ग्रहण करवाई। साथ ही इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ आंदोलनकारी विक्रम सिंह राणा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य सूरजभान सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव टांक, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा धीरज यादव, निशांत सिंह, सन्नी सिंह सरदार, बालेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नागलिया, गुप्ता, सिंगल, सहित काफी संख्या में भगवा रक्षा दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज कपूर ने प्रदेश महामंत्री डॉ मुकुल बिड़ला को बधाई देते हुए कहा कि, सर्वप्रथम डॉ बिड़ला संगठन के नियमों का पालन करें, अपने पद की मर्यादा को बनाएं रखें, व संगठन के उच्च पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के साथ ही इस संगठन के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठित करने के साथ ही संगठन से जागरूक भी करवाएं।