Exclusive: नित नए घोटाले को अंजाम दे रहे मुख्यमंत्री

नित नए घोटाले को अंजाम दे रहे मुख्यमंत्री

 

– प्रदेश के वकीलों की फौज सीएम त्रिवेंद्र को कम पड़ेगी

– सीएम रावत के पास चार दर्जन से अधिक विभाग….

देहरादून। विकासनगर स्तिथ जनसंघर्ष मोर्चा के कार्यालय में आज दिनांक- 06/11/19 दिन बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि, सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास 4 दर्जन से अधिक विभाग हैं।

 

– भ्रष्टाचार की जांच से पार पाना सत्ता हटते ही पड़ेगा भारी….

 

वार्ता को जारी रखते हुए मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने कहा कि, इन विभागों में इनके दिशा निर्देशन में नित नए भ्रष्टाचार हो रहे हैं, तथा पूर्व में कृषि मंत्री रहते हुए डैचा बीज घोटाला/भर्ती घोटाला जैसे कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। इन ढाई वर्षों में खनन, लोक निर्माण विभाग, राजस्व, स्टिंग, स्वास्थ्य, सूचना, जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले व तमाम विभागो में जो घोटाले हुए हैं, उनसे पार पाना सीएम त्रिवेंद्र के बस में नहीं रहेगा।

क्योंकि अभी तो सत्ता का कवच व केंद्र सरकार का विशेष कवच इनको सुरक्षा प्रदान किए हुए हैं। लेकिन सत्ता हटते ही इन घोटालों से पार पाना नाकों तले चने चबाना जैसे होगा। यहां तक कि, प्रदेश के वकीलों की फौजी भी इन घोटालों की पैरवी करने में कम पड़ेगी। नेगी ने कहा कि, श्री रावत के खनन माफियाओं से सांठ-गांठ करने के कारण प्रदेश की जनता को अन्य प्रदेशों के माफियाओं के हाथों लूटने का मामला भी बहुत गंभीर है।

 

 

पत्रकार वार्ता में जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सुशील भारद्वाज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।