शर्मनाक: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, बनाई वीडियो

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, बनाई वीडियो

 

 

-लूट के नए-नए हतकंडे अपना रहे अपराधी….

बागपत। बागपत जिले के एक ग्राम की महिला ने अपने दो बेटों संग दिल्ली जाकर अपने ही गांव की एक लड़की की ससुराल जाकर एक लूट को अंजाम दिया। साथ ही कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसका अपहरण तक कर लिया। एक भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया और गांव के पास फेंककर फरार हो गए। मंगलवार को मायके वालों के साथ थाने पहुंची विवाहिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

 

 

बताते चलें कि, खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि, गत सात अक्तूबर को गांव की एक परिचित महिला अपने दो पुत्रों के साथ उसके पास दिल्ली पहुंची। वह घर पर अकेली थी। महिला ने कुछ देर बात की, उसके बाद पुत्रों ने उसकी कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह अर्द्धबेहोशी की हालत में हो गई। इसके बाद महिला और उसके पुत्रों ने सेफ में रखे सोने के कुंडल, सोने के दो लॉकेट, एक अंगूठी, गले के दो सेट, दो झुमकी और 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद एक पुत्र और महिला चले गए।

 

 

जानकारी देते हुए महिला ने यह भी बताया कि, दूसरा पुत्र उसे नशे की हालत में अलीगढ़ ले गया। वहां उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। होश आने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पांच दिन तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। सोमवार रात वह उसे ईदगाह के पास फेंककर फरार हो गए।

 

 

बदहवास हालत में वह अपने मायके पहुंची और परिवार वालो से आपबीती बताई। मंगलवार सुबह परिजन खेकड़ा कोतवाली पहुंचे और महिला व उसके बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि, जांच शुरू करा दी है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।