राजस्व विभाग के भू लेख कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार। बैठे धरने पर

राजस्व विभाग के भू लेख कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार। बैठे धरने पर

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
सतपुली। उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दिनांक 22/23 मार्च 2021 को कार्य बहिष्कार किया गया। महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को प्रेषित अपने पत्र संख्या 10 52/ 6-133 (2 -17 -18 ) में 9 फरवरी 2021 जो तहसीलों में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार का कार्य संपादन विषय में था।

सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार का कार्यभार संभालने के आदेश को निरस्त करने के आदेश जारी न करने पर दिनांक22/23 मार्च को तहसील सतपुली मुख्यालय में कार्य बहिष्कार किया गया।

इस दौरान सभी कर्मचारियों ने कहा कि, यदि उनकी मांग न मानी गई तो 1 अप्रैल 2021 से अनिश्चितकालीन कलमबंद कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राजस्व परिषद की होगी।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने तहसीलदार सुधा डोभाल को पत्र के माध्यम से अपनी मांगो की सूचना दी। धरने में 11 कर्मचारी मौजूद थे।