बिग ब्रेकिंग: IAS और IFS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। देखें लिस्ट….

IAS और IFS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। देखें लिस्ट….

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार को राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 वरिष्ठ IAS और IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाना, प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना और विकास कार्यों में तेजी लाना है।

इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां

  • लालरिन लियाना (IAS-1997) – आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।
  • नितेश कुमार झा (IAS-2002) – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार हटाकर पंचायती राज विभाग के सचिव बनाए गए।
  • रविनाथ रमन (IAS-2004) – विद्यालयी शिक्षा विभाग से हटाकर परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त नियुक्त किए गए।
  • डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय (IAS-2005) – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • बृजेश कुमार संत (IAS-2006) – परिवहन विभाग से हटाकर आबकारी विभाग के सचिव बनाए गए।
  • डॉ. सुरेंद्र नारायण पाण्डेय (IAS-2007) – गन्ना विकास एवं चीनी विभाग के सचिव बनाए गए।
  • ज्योति यादव (IAS-2009) – बाध्य प्रतीक्षा समाप्त कर विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग की सचिव नियुक्त की गईं।
  • युगल किशोर पंत (IAS-2009) – सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिव बनाए गए।
  • रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009) – सचिवालय प्रशासन एवं गन्ना विकास विभाग से हटाकर वित्त विभाग के सचिव नियुक्त किए गए।
  • डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS) – पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया।
  • अभिषेक रूहेला (IAS-2015) – अपर सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी नियुक्त किए गए।

सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।