बिग ब्रेकिंग: UKSSSC ने 72 चालक पदों पर निकाली भर्ती, 17 अप्रैल से ऐसे करें आवेदन

UKSSSC ने 72 चालक पदों पर निकाली भर्ती, 17 अप्रैल से ऐसे करें आवेदन

  • वाहन चालक और प्रवर्तन चालक पदों के लिए 7 मई तक आवेदन का मौका, जून में संभावित परीक्षा

UKSSSC Latest Update 2026: Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने विभिन्न विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई 2026 निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड (दोनों तरफ), तथा आरक्षण श्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। जिन पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, उनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना होगा।

इन विभागों में होंगे नियुक्ति

भर्ती के तहत राज्य के कई विभागों में वाहन चालक पद शामिल हैं, जिनमें उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य कर विभाग, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, विभिन्न जिलाधिकारियों के कार्यालय (पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़), एनसीसी निदेशालय, विभागीय लेखा निदेशालय तथा डॉ. आर.एस. टोलिया प्रशासन अकादमी शामिल हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग में प्रवर्तन चालक के पद भी शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी: 10 अप्रैल 2026
  • आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 7 मई 2026
  • संशोधन अवधि: 11 से 13 मई 2026
  • लिखित परीक्षा (संभावित): 21 जून 2026

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।

साथ ही, किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 9520991172, व्हाट्सएप नंबर 9520991174 या ईमेल chayanayog@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।