Breaking: सीएम योगी के पिता का निधन

सीएम योगी के पिता का निधन

देहरादून। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह 10:40 पर निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और एम्स में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उनके पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक गांव पंचूर यम्केश्वर लाया जाना है, तथा यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रख गया था। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया पर उनका 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वह वन विभाग से सन 2000 में रेंजर रिटायर हुए थे।