बड़ा हादसा: उत्तरकाशी में नदी में गिरा वाहन लापता। सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी में नदी में गिरा वाहन लापता। सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी जिले से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यहां एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन नदी में गिरा है। जिसके चलते SDRF की टीम ने नदी में सर्चिग अभियान शुरू कर दिया है।

भटवाड़ी से आगे भुक्की के आस-पास एक वाहन Uk 14CA 1869 लापता होने की सूचना है। लापता वाहन की खोजबीन SDRF, पुलिस, QRT आपदा प्रबंधन, राजस्व टीम द्वारा की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर लापता वाहन की खोजबीन हेतु आपदा प्रबंधन विभाग की ड्रोन कैमरा टीम भी भुक्की थिरांग क्षेत्र में भेजी गई है।

बुधवार दोपहर भटवाड़ी से आगे भुक्की के पास एक वाहन लापता होने की सूचना मिली। उक्त वाहन के खोजबीन के लिए SDRF भटवाड़ी और पुलिस को अवगत कराया गया है