Weather Update: प्रदेश में आज और कल होगी झमाझम बारिश। येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में आज और कल होगी झमाझम बारिश। येलो अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश से राहत के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल यानी 17 और 18 सितंबर को राज्य में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में झमाझम वर्षा जबकि मैदानी इलाकों में कहीं कहीं बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 17 सितंबर मंगलवार को राज्य के देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपद सहित मैदानी क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ कहीं-कहीं बारिश की बौछारें पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों को येलो अलर्ट कर रखा है।

कल भी बदला रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 18 सितंबर बुधवार को भी पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

आईएमडी द्वारा राज्य के अलग-अलग स्थानों में वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 19 सितंबर से बारिश में कमी आने के आसार हैं।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को शुष्क मौसम के चलते देहरादून का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।