बिग ब्रेकिंग: CM अरविंद केजरीवाल को मिली सशर्त जमानत

CM अरविंद केजरीवाल को मिली सशर्त जमानत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दे दी है। आज सभी की निगाहें देश की सुप्रीम अदालत की ओर टिकी हुई थीं। 10 लाख के बेल बॉन्ड पर उन्हें यह जमानत दी गई है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइंया की अदालत ने केजरीवाल को जमानत देने के साथ कई शर्तें भी लगाईं हैं।

वह मुख्यमंत्री के रूप में काम नहीं कर पाएंगे। उन्हें किसी भी फाइल पर साइन करने की इजाजत नहीं होगी।