IFS अधिकारियों के ट्रांसफर। देखें लिस्ट….
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी ख़बर हैं। शासन ने तीन आईएफएस अधिकारियों के तबादला आदेश आज जारी कर दिए हैं। आईएफएस अधिकारी नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक के साथ महाप्रबंधक वन विकास निगम गडवाल बनाया गया है।
आईएफएस धीरज पांडे मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं के पद के साथ महाप्रबंधक वन विकास निगम कुमाऊं की ज़िम्मेदारी दी गयी है।
आईएफएस अभिमन्यु कुमार को उप निदेशक गोविंद वन्यजीव पशु विहार पुरोला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।






