अपडेट: UKPSC की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को 49 केंद्रों पर 20 हजार युवा देंगे। तैयारी पूरी

UKPSC की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को 49 केंद्रों पर 20 हजार युवा देंगे। तैयारी पूरी

UKPSC Assistant Accountant Exam News: सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि, चेकिंग के मद्देनजर परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचें। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को प्रदेश में 49 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए देहरादून में सर्वाधिक 16 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि, परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग के मद्देनजर परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचें।

उन्होंने बताया कि, परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में चार, चंपावत में तीन, श्रीनगर पौड़ी में तीन, देहरादून में 16, नैनीताल में सात, ऊधमसिंह नगर में छह और हरिद्वार में दस केंद्र बनाए गए हैं।

किस जिले में कितने केंद्र और कितने अभ्यर्थी

जिले का नाम   परीक्षा केंद्र   अभ्यर्थियों की संख्या

अल्मोड़ा                 04                  1125
चंपावत                  03                   801
श्रीनगर, पौड़ी        03                   946
देहरादून                 16                   7778
नैनीताल                 07                   3378
ऊधमसिंहनगर       06                  2339
हरिद्वार                   10                   4320