देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच आज, कई रूट डायवर्ट
देहरादून। कांग्रेस के लोक भवन कूच को देखते हुए दून पुलिस ने सोमवार के लिए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों ओरियंट चौक, कनक चौक, ग्लोब चौक,
दिलाराम चौक और राजपुर रोड से गुजरेगी। ऐसे में इन इलाकों में यातायात को चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा और रैली के पीछे किसी भी वाहन को नहीं चलने दिया जाएगा।
प्रमुख डायवर्जन
- ओरियंट चौक, कनक चौक, पेसिफिक तिराहा और ग्लोब चौक के बीच ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
- घंटाघर से ओरियंट चौक की ओर जाने वाला ट्रैफिक दर्शन लाल चौक की तरफ मोड़ा जाएगा।
- एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर यातायात बंद रहेगा; वाहन सीएसडी और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजे जाएंगे।
- दिलाराम चौक और राजपुर रोड पर रैली के दौरान विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।
पुलिस ने आम लोगों से सुबह 11 बजे से रैली समाप्ति तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
पार्किंग व्यवस्था
- बड़ी बसें: गुरु नानक ग्राउंड (रेसकोर्स)
- सिटी बसें: रेंजर्स ग्राउंड
- प्रतिभागियों के छोटे वाहन: परेड ग्राउंड
- वीआईपी वाहन: स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस ने जनता से सहयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।


