बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस की प्रस्तावित रैली आज। देहरादून में व्यापक रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू

कांग्रेस की प्रस्तावित रैली आज। देहरादून में व्यापक रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू

देहरादून। राजधानी देहरादून में 16 फरवरी को प्रस्तावित रैली के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रैली के शांतिपूर्ण संचालन और आमजन को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने चरणबद्ध रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

रैली का प्रस्थान Parade Ground से होगा, जिसके चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

रूट डायवर्जन प्लान (चरणबद्ध)

◆ रैली के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करने पर ओरियण्ट चौक से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैन्सडाउन चौक/बुद्धा चौक से आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
◆ रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक की ओर जाने वाले वाहनों को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
◆ रैली के ओरियण्ट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियण्ट चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियण्ट की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी पेसिफिक तिराहा से होकर गुजरेगा। वहीं घंटाघर से ओरियण्ट चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
◆ रैली के ओरियण्ट चौक पार करने के बाद भी ग्लोब चौक से ओरियण्ट जाने वाले वाहनों को पेसिफिक तिराहा से भेजा जाएगा तथा घंटाघर से ओरियण्ट जाने वाले ट्रैफिक को दर्शनलाल चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
◆ रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर वहां से बहल चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा। रैली के पीछे किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं जाने दिया जाएगा।
◆ रैली के बहल चौक पार करने पर राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार रोक-रोककर चलाया जाएगा। एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
◆ रैली के दिलाराम चौक पार करने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को पथरिया पीर/नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
◆ रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घंटाघर की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।
◆ रैली के पुनः दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथरिया पीर से नेशविला रोड की ओर भेजा जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था

रैली के दौरान विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

  • गुरूनानक ग्राउंड, रेसकोर्स – बड़ी बसों हेतु
    रेजर्स ग्राउंड – सिटी बसों एवं रैली में नियुक्त पुलिस वाहनों हेतु
  • खेल मैदान, परेड ग्राउंड – प्रतिभागियों के छोटे वाहनों हेतु
  • स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग, परेड ग्राउंड – वीआईपी वाहनों हेतु

प्रमुख डायवर्जन/बैरियर प्वाइंट

  • दिलाराम चौक
  • एनेक्सी तिराहा
  • कालीदास तिराहा
  • ओरियण्ट चौक
  • पेसिफिक तिराहा
  • ग्लोब चौक
  • वाटिका तिराहा

महत्वपूर्ण सूचना

आम नागरिकों से अपील की गई है कि 16 फरवरी को सुबह 11 बजे से रैली समाप्ति तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का प्रयोग करने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रैली के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पर्याप्त बल तैनात रहेगा तथा आवश्यकता अनुसार मौके पर अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं।