बिग ब्रेकिंग: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

देहरादून। Shri Guru Ram Rai University के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के भूगोल विभाग द्वारा “सतत विकास लक्ष्य: चुनौतियाँ एवं प्रगति” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन पथरीबाग परिसर में हाइब्रिड मोड में किया गया।

सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक-आर्थिक विकास और सतत विकास लक्ष्यों पर मंथन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और कुलपति सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने आयोजन पर शुभकामनाएँ दीं।

कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

डीन प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी और डीन छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) मालविका कांडपाल ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। सम्मेलन की संयोजक डॉ. सुरेंद्र कौर रावल ने उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित पर्यावरणविद् प्रेम चन्द्र शर्मा ने जैविक खेती को पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) मोहन सिंह पंवार,

Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University, ने हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन और जैव-विविधता संरक्षण की चुनौतियाँ रखीं।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों में University of Kelaniya की डॉ. के. एल. वात्सला गुणवर्धने और Thammasat University के डॉ. मोहम्मद फहीम ने वैश्विक सहयोग और नवाचार पर जोर दिया।

तकनीकी सत्रों में शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए और नीति-निर्माण व सामाजिक सहभागिता पर विस्तृत चर्चा हुई।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शोधार्थी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।