बिग ब्रेकिंग: इस जिले में उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट…

इस जिले में उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

हरिद्वार। उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) Pramendra Singh Dobal का ट्रांसफर कर उन्हें अब Dehradun जिले का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार से रवानगी से ठीक पहले उन्होंने शुक्रवार शाम जिले के विभिन्न थानों और कोतवाली में तैनात 14 दारोगाओं के तबादले कर दिए। एसएसपी कार्यालय से देर शाम ट्रांसफर सूची जारी की गई।

जाते-जाते 14 दारोगाओं के तबादले

जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित फेरबदल किए गए:-

  • एसएसआई नितिन चौहान: रानीपुर कोतवाली से लक्सर कोतवाली
  • दारोगा प्रदीप कुमार: मंगलौर से रानीपुर में एसएसआई
  • एसएसआई लोकपाल परमार: लक्सर से भिक्कमपुर चौकी प्रभारी
  • दारोगा रफत अली: मंगलौर से एसपी देहात कार्यालय
  • दारोगा प्रवीण बिष्ट: गंगनहर से मंगलौर चौकी बाजार प्रभारी
  • वीरेंद्र सिंह नेगी: भिक्कमपुर से अस्पताल चौकी, गंगनहर
  • नीरज सिंह रावत: रायसी चौकी से काली नदी चौकी प्रभारी
  • बलवीर सिंह डोभाल: बाजार चौकी से सप्तऋषि चौकी प्रभारी
  • अंशुल अग्रवाल: सप्तऋषि से ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी
  • दारोगा कर्मवीर सिंह: लक्सर से तेजपुर चौकी, भगवानपुर
  • दारोगा अजय लाल: पथरी से रायसी चौकी प्रभारी
  • महिपाल सैनी: पुलिस लाइन से कनखल थाने में तैनाती
  • दारोगा राकेश कुमार: बाजार चौकी से ज्वालापुर कोतवाली
  • देवेंद्र सिंह: रानीपुर से मंगलौर कोतवाली
    देहरादून के नए कप्तान बने डोबाल

गौरतलब है कि Ajay Singh को देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि देहरादून में हाल के दिनों में बढ़ते अपराध को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

अब आईपीएस Navneet Singh Bhullar को Haridwar जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। हालांकि, नई तैनाती सूची जारी होने से पहले ही प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हरिद्वार में 14 दारोगाओं के तबादले कर प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।