देहरादून में गंदगी पर गिरी गाज। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पद से छुट्टी
देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार खराब बनी सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। शहरी विकास विभाग ने नगर निगम देहरादून के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को उनके पद से हटा दिया है।
यह कार्रवाई शहर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने और अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने के आरोपों के चलते की गई है। इस संबंध में सचिव शहरी विकास नितेश झा की ओर से आदेश जारी किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से राजधानी के कई इलाकों में कचरा प्रबंधन, नियमित सफाई और स्वच्छता मानकों को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। विभागीय समीक्षा के बाद शहरी विकास विभाग ने यह सख्त कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि जल्द ही नगर निगम की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।



