घनसाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन
टिहरी। घनसाली के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता बलबीर सिंह नेगी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून स्थित कैलाश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
उनके निधन की खबर से घनसाली क्षेत्र सहित पूरे टिहरी जिले और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बलबीर सिंह नेगी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बहुत ही बुनियादी स्तर से की थी।
उन्होंने एक बार संयुक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा और दो बार उत्तराखंड विधानसभा में घनसाली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। क्षेत्र के विकास में उनका योगदान अतुलनीय और स्मरणीय रहा है।



