दुःखद: आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड का एक जवान शहीद

आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड का एक जवान शहीद

  • आतंकियों से लोहा लेते हुए दिया सर्वोच्च बलिदान

जम्मू-कश्मीर। किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। आतंकियों से डटकर मुकाबला करते हुए उन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह की शहादत की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देश सलाम कर रहा है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा शोक
उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद जवान के बलिदान पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि,  “देश हवलदार गजेंद्र सिंह की वीरता और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

मंत्री गणेश जोशी ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।

प्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व

हवलदार गजेंद्र सिंह का बलिदान न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनका साहस, समर्पण और देशप्रेम सदैव याद रखा जाएगा।