बड़ा हादसा: भिकियासैंण के पास खाई में गिरी बस, 7 की मौत, 12 घायल

भिकियासैंण के पास खाई में गिरी बस, 7 की मौत, 12 घायल

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण क्षेत्र के पास सवारियों से भरी एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून नंबर की एक निजी कंपनी की बस भिकियासैंण से विनायक होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान भिकियासैंण गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सुबह-सुबह होने के कारण बस में कई यात्री सवार थे।

देखें वीडियो:-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद पहले 5 से अधिक यात्रियों की मौत की सूचना आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है, वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।