SDG Achiever Award 2024–25 के लिए नामांकन शुरू। युवा से लेकर संस्थाएँ तक कर सकते हैं दावेदारी
नैनीताल। उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर उत्कृष्ट काम करने वालों के लिए SDG Achiever Award 2024–25 की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।
यह प्रतिष्ठित पहल संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और नीति आयोग की साझेदारी में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य के उन व्यक्तियों, संगठनों, संस्थाओं और कॉर्पोरेट समूहों को पहचान देना है, जो एसडीजी लक्ष्यों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एसडीजी लोकलाइजेशन पर विशेष फोकस
इस बार पुरस्कारों में विशेष रूप से “SDG Localization” यानी गांवों व ब्लॉक स्तर पर किए गए परिवर्तनकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जमीनी नवाचार, समुदाय की भागीदारी और स्थायी विकास के मॉडल को बढ़ावा देने का लक्ष्य है, ताकि इन प्रयासों को राज्यभर में दोहराया जा सके।
पहली बार शुरू हुआ ‘SDG Young Achiever Award’
इस वर्ष एक नई पहल के रूप में SDG Young Achiever Award की घोषणा की गई है।
यह 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के उन युवाओं को सम्मानित करेगा, जिन्होंने-
- शिक्षा
- स्वास्थ्य
- रोजगार और कौशल
- जल संरक्षण
- पर्यावरण व जैव विविधता
- नशा मुक्ति
- नवाचार व टेक्नोलॉजी
- समाज परिवर्तन
जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह पुरस्कार युवाओं को सतत विकास की दिशा में और अधिक प्रेरित करेगा।
60 व्यक्तियों और संस्थाओं को मिलेगा सम्मान
राज्यभर से कुल 60 उत्कृष्ट व्यक्तियों/संस्थाओं को SDG Achiever Award से सम्मानित किया जाएगा।
चयनित मॉडलों और पहलुओं को अन्य जिलों और योजनाओं में लागू करके व्यापक सामाजिक लाभ सुनिश्चित करने की योजना है।
कैसे करें नामांकन?
नामांकन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2025 तक खुली है। इच्छुक आवेदक निम्न माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं:-
- QR Code स्कैन कर आवेदन
- ईमेल: cppgg@gmail.com
- नामांकन फ़ॉर्म: वेबसाइट cppgg.uk.gov.in से डाउनलोड कर भरें
अधिक जानकारी हेतु संपर्क
- डॉ. मुकेश नेगी
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी
📞 7500858662



