रजत जयंती कार्यक्रमों की गूंज। रुद्रपुर में किसान सम्मेलन, देहरादून में भव्य रैतिक परेड और गैरसैंण में तिरंगा रैली
देहरादून। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। रुद्रपुर में किसान सम्मेलन, देहरादून में रैतिक परेड और गैरसैंण में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में राज्य की प्रगति, परंपरा, गौरव और युवा शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन दिखा।
रुद्रपुर: CM धामी बोले—किसानों के बिना विकास अधूरा
राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर रुद्रपुर स्थित पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विभाग द्वारा भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में लगभग 4–5 हजार किसान शामिल हुए, हालांकि CM के संबोधन से पहले ही पंडाल की कई कुर्सियाँ खाली हो गईं।
अपनी संबोधन में CM धामी ने कहा कि, “विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारे किसान आत्मनिर्भर और मजबूत होंगे।” उन्होंने खेती को देव-उपासना बताते हुए सरकार की कई योजनाओं का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि,
- 11 करोड़ किसानों को PM किसान सम्मान निधि का लाभ
- उत्तराखंड के 9 लाख किसान लाभार्थी
- फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी
- फसल बीमा व आपदा सुरक्षा
- तीन लाख तक कृषि ऋण बिना ब्याज
- 80% सब्सिडी पर कृषि यंत्र
- पॉलीहाउस हेतु ₹200 करोड़ प्रावधान
- गन्ना-गेहूं MSP में ₹20 की बढ़ोतरी
उन्होंने सेब, कीवी, मिलट, ड्रैगन फ्रूट आदि के लिए राज्य नीति की जानकारी दी। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि, “बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है।”
देहरादून: रजत जयंती की भव्य रैतिक परेड
रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देहरादून पुलिस लाइन मैदान में आज भव्य रैतिक परेड आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने अनुशासन व शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री धामी ने परेड का निरीक्षण किया।
गौरव सम्मान
कार्यक्रम में कई महान विभूतियों को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया, जिनमें शामिल:-
- जसपाल राणा
- उद्यमी देव रतूड़ी
- स्व. टॉम आल्टर (उनके पुत्र जिमी ने पुरस्कार लिया)
- स्व. सुशीला बलूनी
- गौरा देवी
- स्व. प्रणव वल्दिया
- स्व. तीलू रौतेली
- स्व. शैलेश मटियानी
पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
- IG कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल
- SSP देहरादून अजय सिंह
- IPS श्वेता चौबे
- सरिता डोभाल आदि।
CM धामी की प्रमुख घोषणाएँ
- 5 वर्षों में कृषि भूमि का सर्वे व चरणबद्ध बंदोबस्त
- स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर
- एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स विस्तार
- प्रधानमंत्री पोषण योजना—भोजन माता हेतु कल्याण कोष
- फॉर्म फेंसिंग पॉलिसी
- प्राकृतिक जल स्रोत संरक्षण योजना
- छात्रों हेतु ऑनलाइन स्किल कोर्स
- सिविल सेवा, NIT, बैंकिंग, मैनेजमेंट हेतु ऑनलाइन कोचिंग
- केदारखंड मंदिर माला मिशन
- आदर्श रुद्रप्रयाग का विकास
- स्पिरिचुअल इकोनॉमी ज़ोन—पूर्णागिरि, शारदा कॉरिडोर आदि
- हर जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक
गैरसैंण: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, छात्रों की तिरंगा रैली
गैरसैंण में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण और विधायक अनिल नौटियाल शामिल हुए।
कई स्कूलों के छात्रों ने रैली में हिस्सा लिया और रामलीला मैदान में एक स्वर से वंदे मातरम गाकर देशभक्ति की भावना जगाई।
ऋतु खंडूरी ने कहा कि, “वंदे मातरम ने भारत को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।”
विधायक अनिल नौटियाल बोले, “वंदे मातरम ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है।”
उत्तराखंड की रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में किसानों की भागीदारी, पुलिस परेड का शौर्य, और छात्रों की देशभक्ति ने प्रदेश को गर्व और एकता की भावना से भर दिया। राज्य सरकार ने इस दौरान विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए नई घोषणाएँ भी कीं।
