बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में दो दिन बसों का संकट। रजत जयंती समारोह में तैनात होंगी 400 बसें

उत्तराखंड में दो दिन बसों का संकट। रजत जयंती समारोह में तैनात होंगी 400 बसें

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह के चलते अगले दो दिनों तक प्रदेश में बसों का संकट रहेगा। उत्तराखंड रोडवेज की 400 बसें कार्यक्रम में तैनात की जाएंगी, जबकि 170 बसें रिज़र्व रखी जाएंगी।

क्या होगा असर?

  • पर्वतीय और मैदानी रूटों पर संचालन प्रभावित
  • देहरादून मंडल से 230 बसें रहेंगी समारोह में व्यस्त
  • पूरे प्रदेश में केवल 815 बसें ही चल पाएंगी

यात्री सेवाओं में कमी की आशंका, कई रूटों पर बसें कम चलेंगी।