गुड न्यूज़: सितंबर-अक्टूबर 2025 में छुट्टियों की बहार। देखें लंबी लिस्ट….

सितंबर-अक्टूबर 2025 में छुट्टियों की बहार। देखें लंबी लिस्ट….

Public Holiday Latest Update 2025: छुट्टियों का इंतजार किसे नहीं होता? चाहे बच्चे हों, बड़े हों, सरकारी कर्मचारी हों या अभिभावक सबको छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर जब त्योहारों का महीना आता है तो यह खुशी और भी दोगुनी हो जाती है।

सितंबर और अक्टूबर वैसे भी ऐसे महीने होते हैं जिनमें एक के बाद एक बड़े त्योहार आते हैं। इन दिनों न सिर्फ स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं बल्कि घर-परिवार में भी त्योहारी रौनक छा जाती है।

सितंबर 2025 में कितनी छुट्टियां रहेंगी?

सितंबर का महीना भी त्योहारों से भरा हुआ रहता है। इस बार सितंबर 2025 में कुल 7 सरकारी छुट्टियां और 4 रविवार पड़ रहे हैं।

सितंबर 2025 छुट्टियों की लिस्ट (संभावित)

  • 5 सितंबर शुक्रवार शिक्षक दिवस* (कुछ राज्यों में अवकाश)
  • 7 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • 8 सितंबर सोमवार ईद-ए-मिलादुन्नबी
  • 14 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • 16 सितंबर मंगलवार अनंत चतुर्दशी
  • 21 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • 23 सितंबर मंगलवार महालय अमावस्या
  • 28 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • 30 सितंबर मंगलवार नवरात्रि प्रारंभ

अक्टूबर 2025 में कितनी छुट्टियां रहेंगी?

ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में कुल 8 घोषित सरकारी छुट्टियां होंगी। इसके अलावा 4 रविवार की छुट्टियां और महिलाओं के लिए 3 विशेष अवकाश भी रहेंगे।

अक्टूबर 2025 छुट्टियों की लिस्ट (संभावित)

  • 2 अक्टूबर गुरुवार गांधी जयंती
  • 4 अक्टूबर शनिवार दुर्गाष्टमी
  • 5 अक्टूबर रविवार महानवमी
  • 6 अक्टूबर सोमवार दशहरा
  • 12 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
  • 20 अक्टूबर सोमवार नरक चतुर्दशी
  • 21 अक्टूबर मंगलवार दीपावली
  • 22 अक्टूबर बुधवार गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर गुरुवार भैया दूज
  • 26 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश

नोट: महिलाओं को करवा चौथ, अहोई अष्टमी और हलषष्ठी पर विशेष अवकाश का लाभ भी मिलेगा।

दिवाली हफ्ता रहेगा सबसे खास

इस बार दिवाली अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में आ रही है। 20 से 23 अक्टूबर तक लगातार त्योहार रहेंगे—नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज। यानी दिवाली के आसपास का पूरा हफ्ता कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए बोनस छुट्टियों वाला साबित होगा।

कुल मिलाकर सितंबर और अक्टूबर 2025 दोनों ही महीने त्योहारों और छुट्टियों से भरपूर रहने वाले हैं। यह समय बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए रौनक और खुशियों का महीना साबित होगा।