बिग ब्रेकिंग: 25 OTT ऐप्स पर लगा ताला। सरकार ने कहा, अश्लीलता को नहीं दी जाएगी छूट

25 OTT ऐप्स पर लगा ताला। सरकार ने कहा, अश्लीलता को नहीं दी जाएगी छूट

  • Ullu, ALTT और Desiflix समेत 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध; IT एक्ट और महिला अशोभनीय प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन में कार्रवाई

नई दिल्ली। देश में डिजिटल सामग्री पर निगरानी को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें लोकप्रिय और विवादित प्लेटफॉर्म जैसे Ullu, ALTT और Desiflix शामिल हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने एक अधिसूचना जारी कर इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम भारतीय संस्कृति और कानूनों के अनुरूप अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इन ऐप्स को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 294, और महिलाओं के अशोभनीय चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन करते हुए पाया गया।

बैन किए गए प्रमुख ऐप्स:-

  1. ULLU
  2. ALTT (पिछले नाम ALTBalaji)
  3. Desiflix
  4. Big Shots App
  5. Boomex
  6. Navarasa Lite
  7. Gulab Apप
  8. Kangan App
  9. Bull App
  10. Jalva App
  11. Wow Entertainment
  12. Look Entertainment
  13. Hitprime
  14. Feneo
  15. ShowX
  16. Sol Talkies
  17. Adda TV
  18. HotX VIP
  19. Hulchul App
  20. MoodX
  21. NeonX VIP
  22. Fugi
  23. Mojflix
  24. TriFlicks
  25. ShowHit

मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग से भी सहयोग की मांग की है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता इन निर्देशों का पालन करें।

पृष्ठभूमि में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी भी अहम

अप्रैल 2025 में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की गई थी जिसमें ओटीटी और सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। उस समय कोर्ट ने कहा था, “यह हमारा क्षेत्र नहीं है, सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।” अब यह स्पष्ट है कि कार्यपालिका स्तर पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।