उत्तराखंड को मिली बड़ी राहत। यूपी ने पेंशन हिस्सेदारी में दिए ₹1600 करोड़, सीएम धामी ने जताया आभार
देहरादून। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए उत्तराखंड को पेंशन हिस्सेदारी के रूप में ₹1600 करोड़ की धनराशि प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद के चलते परिसंपत्तियों और दायित्वों से जुड़े लंबित मुद्दों का तेजी से निस्तारण हो रहा है, जो एक सराहनीय पहल है।
क्या है मामला?
- वित्तीय वर्ष 2021-22 में ₹952.26 करोड़
- वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹1309 करोड़
- कुल देयता: ₹2261.26 करोड़
उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई 2025 में ₹1600 करोड़ का भुगतान आरबीआई के माध्यम से अंतर्राज्यीय समायोजन के रूप में कर दिया है।
उत्तराखंड के गठन के बाद से ही दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों और दायित्वों के बंटवारे को लेकर कुछ मुद्दे लंबित थे, जिनमें पेंशन खर्च का हिस्सा भी शामिल था। अब इस दिशा में एक महत्वपूर्ण आर्थिक समाधान सामने आया है।