बिग ब्रेकिंग: UCC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की समस्या हुई दूर। आप भी जल्द करें रजिस्ट्रेशन, वो भी ऐसे….

UCC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की समस्या हुई दूर। आप भी जल्द करें रजिस्ट्रेशन, वो भी ऐसे….

देहरादून। UCC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की समस्या अब दूर हो गयी है, जिसके बाद अब यूजर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ITDA ने एक बयान जारी कर कहा है कि, यूजर्स को जो समस्याएं आ रही थी, उसे सुधार लिया गया है। अभी तक UCC पोर्टल पर लॉग इन करने या आईडी बनाने में समस्याएं आ रही थी, जिसे अब दुरुस्त कर लिया है।

बता दें कि, उत्तराखंड में UCC पोर्टल के लॉन्च होने के बाद से वेबसाइट https://ucc.uk.gov.in पर दिक्कतें आ रही थी, जिसके तहत यूजर्स जैसे ही वेबसाइट खोल रहे थे, वैसे ही आईडी जेनरेट करने के लिए पेज आगे नहीं बढ़ रहा था।

इसकी शिकायत लगातार ITDA यानी सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के पास आ रही थी। लिहाजा, अब दिक्कतों को सुधार लिया गया है। ITDA की मानें तो अब आप आसानी से अपना लॉग इन आईडी बनाने के साथ रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

बता दें कि, अब तक करीब 28,000 लोगों ने इस वेबसाइट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। रजिस्ट्रेशन के बाद 160 लोगों को शादी के प्रमाण पत्र जारी भी किए जा चुके हैं। जबकि, 635 लोगों ने रविवार तक पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, वहीं, कुछ लोगों ने सब रजिस्ट्रार की तरफ से प्रमाण पत्र मिलने के बाद उसे पोर्टल पर भी अपलोड किया है यानी अपनी जानकारी साझा की हैं। जबकि, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर अपना पंजीकरण भी करवा लिया है।
वहीं, दूर दराज के गांवों के लोगों तक UCC की जानकारी पहुंचाई जा रही है। इसके लिए छोटे कर्मचारियों के साथ गांव देहात में तैनात अधिकारियों को शासन ने समान नागरिक संहिता की पूरी जानकारी हर व्यक्ति तक साझा करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, समय रहते लोग अपना पंजीकरण करवा लें।

विवाह का पंजीकरण कराने के लिए इन निर्देशों का पालन करना पड़ेगा

  • पति और पत्नी का आधार कार्ड (या अन्य पहचान प्रमाण)
  • विवाह प्रमाण पत्र (अगर पहले से मौजूद हो)
  • दूल्हा और दुल्हन की पासपोर्ट साइज फोटो
  • विवाह स्थल और तिथि का प्रमाण
  • शादी के गवाहों के दस्तावेज़

विवाह पंजीकरण ऑनलाइन तरीके से कराने के लिए इन निर्देशों का पालन करें:-

  • ucc.uk.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply Now” या “Login” विकल्प पर क्लिक करें।
  • पहली बार आवेदन करने वालों को “Register Here” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • दो तरीके से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है:

आधार ऑथेंटिकेशन: इसमें अधिकांश जानकारी अपने आप भर जाएगी।

नॉन-आधार ऑथेंटिकेशन: इसमें सभी जानकारी मैन्युअली भरनी होगी।

    • आधार ऑथेंटिकेशन चुनने पर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें।
    • लॉगिन के बाद, “Marriage Registration” विकल्प चुनें।
    • मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करे।
    • शुल्क भुगतान करें और आवेदन जमा करें.।

पंजीकरण पूरा होने के बाद, विवाह प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है. यदि कोई जोड़ा 60 दिनों के भीतर विवाह पंजीकरण नहीं कराता, तो उसे अतिरिक्त विलंब शुल्क (लेट फीस) भरनी होगी।

पंजीकरण न कराने पर भविष्य में सरकारी योजनाओं और कानूनी मामलों में विवाह प्रमाण पत्र की अनुपलब्धता समस्याएं पैदा कर सकती है.

error: Content is protected !!