कांग्रेस ने जारी की सह प्रभारियों की लिस्ट। देखें….
देहरादून। कांग्रेस से आज की बड़ी खबर हैं। कांग्रेस ने राज्यों के सह प्रभारी घोषित किए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में प्रभारी शैलजा के साथ आज AICC द्वारा परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा सह प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस नियुक्त किए हैं।
वही उत्तराखंड के विधायक काजी निजामुद्दीन को महाराष्ट्र कांग्रेस सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व तेजतर्रार खिलाड़ी और जालंधर कैंट विधानसभा से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस आलाकमान द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।




कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को संबंधित महासचिवों/प्रभारियों के साथ संबद्ध AICC सचिवों/संयुक्त सचिवों के रूप में नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान AICC सचिवों और संयुक्त सचिवों के योगदान की सराहना करती है।