उत्तराखंड: ग्रामीणों ने बनाई लघु वाटिका, रोपे नींबू के 200 पौधे

ग्रामीणों ने बनाई लघु वाटिका, रोपे नींबू के 200 पौधे

पौड़ी। उत्तराखंड में प्रकृति प्रेम का त्योहार हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरेला पर्व पर लोगों ने राज्यभर में पौधरोपण किया। चैबट्टाखाल विधानसभा में युवा नेता कवीन्द्र इस्टवाल ने अपने स्वर्गीय दादाजी आदित्य राम जी की स्मृति हरेला पर्व पर लघु वाटिका की स्थापना आदित्य राम वाटिका दिया, जिसमें 200 नींबू के पौधे रोपे गए। साथ ही विभिन्न प्रजाति के अन्य पौध भी रोपे गए व कोरोना किट का भी वितरण किया।

पौध रोपण कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं के साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधानों के साथ ही सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने पौध रोपण करने के बाद उनके संरक्षण का संकप्ल भी लिया।

लघु वाटिका कांग्रेस प्रदेश सचिव युवा नेता कवींद्र इष्टवाल के नेतृत्व में और उनके प्रयासों से किया गया। उन्होंने कहा कि, सभी को प्रकृति की रक्षा और संवर्धन में अपना योग दोना चाहिए। अगर हम आज कोई पौधा रोपते हैं, तो वह भविष्य में हमारी अगली पीढ़ियों के काम भी आता है। साथ ही प्रकृति को रिचार्ज करने का काम भी करता है।

उन्होंने पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को आभार जताया। इस मौके पर हार्टीकल्चर अधिकारी ताजवर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य संघ के पूर्व अध्यक्ष राजे सिंह, विशाल सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र, प्रधान संघ अध्यक्ष एकेश्वर पंकज पोखरियाल, अजय चौहान, विमल कोहली विधान सभा अध्यक्ष और हेमचंद, बृजमोहन, गजेंद्र सिंह चौहान, रवींद्र सिंह प्रधान, सरपंच सतीश, शांति देवी, संगीता देवी, अनिता, दिक्का देवी, कुशमा, यशोदा देवी, रुकमा, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।