गजब: नम्बर बढ़ाने की होड़ में प्रधानपति बने प्रधान, बैनर पर चस्पा किये नाम

नम्बर बढ़ाने की होड़ में प्रधानपति बने प्रधान, बैनर पर चस्पा किये नाम

ऊधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिला भ्रमण के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले भर में मुख्यमंत्री की फ़ोटो वाले होर्डिंग्स लगा दिये। लेकिन कार्यकर्ताओं का दिल होर्डिंग्स लगाने भर से नहीं भरा तो होर्डिंग्स में भाजपाईयों को पार्टी द्वारा सौंपे पदों को लिखाने की होड़ मची रही।

अपने कद और पद को बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने ऐढ़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। लेकिन कमाल तो तब हो गया जब भाजपाइयों ने खुद को स्वयंभू ग्राम प्रधान घोषित कर लिया और सड़कों को अपने नाम के साथ ग्राम प्रधान लिखकर होर्डिंग्स से पाट दिया गया।

ग्राम प्रधान के प्रधान पति अपना कद बढा़ने के लिए रातों-रात प्रधान बन बैठे। जो कि उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि, कई महिला ग्राम प्रधान के पतियों ने पोस्टर में अपने आप को ग्राम प्रधान बताते हुए सीएम के सामने इंप्रेशन जमाने का काम किया, जो कि चर्चाओं का विषय बन गया है।