पुनीत सहगल बने प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

पुनीत सहगल बने प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा व्यापार मंडल की इकाई का विसतार करते हुए प्रेम नगर की इकाई का गठन किया। जिसमें प्रेम नगर के व्यापारियों की सर्वसहमति से पुनीत सहगल को प्रेम नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभा में व्यापार मंडल के संग्रक्षक सुशील अग्रवाल, महासचिव पंकज डिडलान, व्यापारियों में जितेंद्र तनेजा, सुभाष, अशोक वर्मा, रजत गुप्ता, गुरदीप सिंह सोंधी, सुमित खन्ना आदि व्यापारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।