उत्तरप्रदेश में मिली सोने की खान, सरकारी महकमों की परेड शुरू

उत्तरप्रदेश में मिली सोने की खान, सरकारी महकमों की परेड शुरू

 

सोनभद्र। आज से कई साल पहले कभी हिंदुस्तान को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था। लेकिन आज इस बात पर शायद ही कोई यकीन करे। इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के सोनभद्र इलाके में सोने की खान मिलने की बात सामने आई है। इससे जहां सरकारी महकमों की परेड शुरू हो गई है, वहीं सोनभद्र के वाशिंदे भी दूर से इस ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सोनभद्र के कोन थानांतर्गत हर्दी पहाड़ी में सोना मिलने की पुष्टि हुई है। सोना पत्थर मिलने वाली पहाड़ी का सीमांकन किया जा रहा है। विभागीय टीम के अनुसार सोने के खनन हेतु भूमि का सीमांकन कर ई टेंडरिंग की जाएगी। तत्पश्चात खनन शुरू किया जाएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि, जिस पहाड़ी में सोना मिला है, वह क्षेत्र लगभग 108 हेक्टेयर में फैला है। पिछले कई सालों से भू वैज्ञानिकों द्वारा क्षेत्र में सोने का सर्च अभियान चल रहा है।

बहरहाल, देश व प्रदेश की जनता के लिए आज के समय में सोने की खान मिलना कौतूहल का विषय तो बन ही गया है। अब देखना यह होगा कि, विभागीय टीम को सोनभद्र की पहाडिय़ों से कितना सोना प्राप्त हो पाता है।